{"_id":"5b60a52f4f1c1b05468b52ef","slug":"181533060399-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगारपरक योजनाओं को मूर्त रूप दें बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगारपरक योजनाओं को मूर्त रूप दें बैंक
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा एवं जिला परामर्शदात्री समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकर्स के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि बैंक जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए रोजगारपरक योजनाओं को मूर्त रूप देने में सकारात्मक सहयोग करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के प्रति नियमित जिम्मेदारी के साथ ही कम ब्याज पर कर्ज मुहैया कराएं। जिलाधिकारी ने सीसीएल की पेंडिंग कार्यों को निस्तारित करने, किसान क्रेडिट कार्ड सुगमता के साथ बनाए जाने, किसानों को परेशान न करने की हिदायत संबंधितों को दी। इस दौरान पिछले बैठक की कार्रवाई पुष्टि, राष्ट्रीय उद्देश्यों की उपलब्धि की समीक्षा, वार्षिक ऋण योजना 2018-19, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, किसान क्लब का गठन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, स्पेशल कंपोनेंट योजना, मत्स्य पालन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, नई शाखाएं खोलने पर चर्चा के बाद समीक्षा की गई। इस मौके पर सीडीओ सुनील वर्मा, सूर्यदत्त संतोषी, जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय आदि मौजूद रहे।