{"_id":"5b2be9164f1c1b694d8b7b09","slug":"181529604374-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गी फार्म की गंदगी बहा रहे भेलाही बंधी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुर्गी फार्म की गंदगी बहा रहे भेलाही बंधी में
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर में पेयलापूर्ति कराने वाले भेलाही बंधी में मुर्गी फार्म से निकलने वाली गंदगी बहाई जा रही है। उद्योग व्यापार एसोसिएशन महिला सभा ने गुरुवार को कलेक्क्ट्रेट में ज्ञापन देकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पानी को दूषित होने से बचाने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर एकजुट होकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उद्योग व्यापार एसोसिएशन महिला मंच की जिलाध्यक्ष हिरावती देवी ने कहा कि भेलाही बंधी से नगर में पेयजलापूर्ति की जाती है। नगर पालिका के अलावा जल निगम भी पानी की सप्लाई करता है। मगर कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ में बंधी के पेयजल को दूषित करने में लगे हैं। कहा कि मुर्गी फार्म से निकलने वाली गंदगी पाइप से बंधी में बहाई जा रही है। फार्म से निकलने वाली गंदगी से पानी दूषित होने लगा है। फार्म संचालक को भली भांति पता है कि नगर के लोग इस पानी को पीते हैं। जिलाधिकारी से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस मौके पर शांति देवी, कमलावती, बिंदु, रसिदा बेगम, शरूनिशा, सम्पत, संजू, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहंीं।
विज्ञापन
इस मौके पर शांति देवी, कमलावती, बिंदु, रसिदा बेगम, शरूनिशा, सम्पत, संजू, मंजू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहंीं।