{"_id":"5b27ea3d4f1c1b315d8b5d11","slug":"181529342525-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी लेने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी लेने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाला। कस्बे मेें रविवार और सोमवार को पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मासूम समेत सात लोग घायल हो गए। वहीं सोमवार को एक सिपाही पर सगे भाइयों को पीटने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने पुलिस चौकी के सामने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। डाला चौकी इंचार्ज ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। आधा घंटा आवागमन ठप होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गईं। एसपी आरपी सिंह ने ड्यूटी से गायब रहने वाले सिपाही रामबली यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
रविवार की दोपहर चूड़ी गली में टोंटी से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने दो पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार की रात करीब 10 बजे पुन: दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगा। इसमें प्रथम पक्ष से राबिया, जावेद, महबूबन, जहरा बेगम, रोशन, आसिया एवं दूसरे पक्ष से हारून घायल हो गया। राबिया और हारुन को गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज घायलों को सीएचसी चोपन ले जाने के साथ वहां दो जवानों की ड्यूटी लगा दी। सोमवार को पुलिस कर्मियों के सामने प्रथम पक्ष के कुछ लोग दूसरे पक्ष के बादल को पीटने लगे। इसकी खबर मिलते ही बादल के घरवाले भी पहुंच गए और पुन: दोनो पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगा। इसके बाद मारपीट की फरियाद लेकर सगे दो भाई डाला चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां तैनात एक सिपाही ने दोनों को पीट दिया। दोनों का उपचार नजदीकी निजी क्लिनिक में हुआ। उधर घायलों के घरवाले पीटने वाले सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर नाराज लोगों को शांत करा कर आवागमन बहाल कराया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया दोनों पक्ष से एक-दूसरे के खिलाफ मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। तहरीर में पुलिसकर्मी द्वारा पीटे जाने का जिक्र नहीं है, फिर भी जांच की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सिपाही रामबली यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया।