{"_id":"5b26ab7a4f1c1bf76e8b889f","slug":"181529260922-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद तेज धूप ने बढ़ाई उमस
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/अनपरा । जिले में शनिवार को कई स्थानों पर बरसात के बाद रविवार को तेज धूप ने उमस में इजाफा कर दिया । इसकी वजह से संक्रामक बीमारियों का कहर बढ़ गया है। बुखार, सिर दर्द व डायरिया के रोगियों मे बढ़ोत्तरी हुई है।
शनिवार को बरसात से जहां गर्मी से लोगों को राहत मिल गई थी, वहीं रविवार को खिली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी है। धूप के चलते तापमान में भी इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीच-बीच में बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन उमस से राहत फिलहाल अभी नहीं मिलने वाली है। रविवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। आसमान में बादल भी नजर नहीं आए। धूप के चलते उमस भरी गर्मी का असर बना रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पड़ा। लोग गर्मी से बेहाल दिखाई पड़े व तेज धूप से बचाव करते रहे। धूप के चलते तापमान में भी इजाफा हुआ है। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हालांकि जिले में शाम छह बजे के आसपास कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई लेकिन उमस बरकरार रही। रिमझिम बरसात के बीच तेज धूप तो कभी छांव से संक्रामक बीमारियों का कहर बढ़ गया है। डायरिया के रोगियों की तादाद तो बढ़ी ही है, अन्य बीमारियां भी लोगों को गिरफ्त में ले रही है। अनपरा के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय के ओपीडी में संक्रामक रोगियों की भीड़ लग रही है। हालांकि रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण रोगियों को प्राइवेट चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ा। यही हाल जिला अस्पताल का भी रहा। यहां भी हर दिन की अपेक्षा अधिक रोगी पहुंच रहे है।