{"_id":"5af090e74f1c1b330a8b8b7d","slug":"181525715175-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से लाखों का बीज और कीटनाशक दवा गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम से लाखों का बीज और कीटनाशक दवा गायब
Updated Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गोदाम से कीटनाशक दवा, बीज गायब होने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राबर्ट्सगंज धर्मशाला रोड निवासी राजेश सिंह की नवीन सब्जी मंडी गेट के समीप न्यू दिल्ली बीज भंडार के नाम से दुकान है। राजेश का नौकर सूरज को गोदाम से ग्राहकों को सामान देता है। उन्होंने गोदाम की जांच की तो पता चला कि कीटनाशक दवा और बीज चोरी हो रहा है। शक होने पर वह सूरज पर नजर रखने लगा। राजेश के मुताबिक 27 दिसंबर 2017 को करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव के सत्येंद्र ने गोदाम पर कीटनाशक दवा की आपूर्ति के लिए आटो भेजा था। उसने सूरज को गोदाम में दवा लोड कराने के लिए भेजा। सूरज ने सल्फर के अलावा चोरी से ग्रामोक्सीन की दो पेटी, एक पेटी सल्फर आटो पर लाद दिया। चोरी से रखे गए सामान को सूरज ने पगिया में एक व्यक्ति के यहां उतरवा दिया जबकि सल्फर दुकानदार के वहां भेजवा दिया। राजेश के मुताबिक सूरज को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बताया कि गोदाम से भारी संख्या में सल्फर, ग्रामोक्सीन आदि चुरा कर बेच चुका है। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो थकहार कर कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि गेंगुआर गांव के सूरज कुमार मौर्य, बढ़ौली के श्याम बाबू और बारी महेवा के सत्येंद्र मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।