फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ओबरा। आर्य विद्या मंदिर में शनिवार को युवा बहुजन सेवा समिति के आनंद पटेल दयालु की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जन्मदिन पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अनुप्रिया पटेल का चित्र बनाया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आरती कुमारी, द्वितीय विशाल कुमार और तृतीय मोहम्मद आसिफ रहे। आयुष मौर्य, आदित्य सिंह, दीपेंद्र कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, विभा कुमारी, कार्तिक सिंह, आनंद केसरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि संस्था के कोषाध्यक्ष मनीष पटेल रहे। यहां जाबेश वानी, शिब्बू खां, संतोष साहनी, राजकुमार यादव, अभिषेक यादव, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उमाशंकर सिंह एवं लालचंद गुप्ता, आर्य विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राज नारायण सिंह, प्रबंधक नरेंद्र कुमार मिश्र मौजूद रहे। संचालन माहताब आलम ने किया। वहीं धोबियानाला स्थित कार्यालय पर अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल ने दूसरी आजादी का नारा दिया और जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। उनके अधूरे कार्यों को उनकी पुत्री अनुप्रिया पटेल पूरा कर रही हैं। प्रबुद्ध मंच के जिलाध्यक्ष चंदशेखर सिंह ने कहा कि अनुप्रिया पटेल देश की सशक्त महिला के रूप में जानी जाती है। यहां संतोष निषाद, राजकुमार यादव, रविंद्र यादव, इरशाद अहमद, सलीम कुरैशी, डॉली वर्मा, सोनी बानो, राधिका मौर्या, अभिषेक यादव, मनोज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed