फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पावर कापोरेशन को सार्थक सुधार का देंगे प्रस्ताव

पावर कापोरेशन को सार्थक सुधार का देंगे प्रस्ताव

Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पावर कापोरेशन को सार्थक सुधार का देंगे प्रस्ताव
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन और संघर्ष समिति के बीच गत पांच अप्रैल को हुए समझौते के अनुसार विद्युत वितरण निगमों की वर्तमान व्यवस्था में कर्मचारियों व अभियंताओं को विश्वास में लेकर सुधार के लिए सार्थक कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर और मुरादाबाद में संगोष्ठी कर पावर कारपोरेशन और ऊर्जा मंत्री को सार्थक सुधार के लिए प्रस्ताव दिए जाएंगे।
विज्ञापन

संयोजक शैलेंद्र दूबे ने बताया कि सुधार के लिए समिति की 10 अप्रैल को गोरखपुर, 11 को वाराणसी, 17 को मुरादाबाद और 18 अप्रैल को मेरठ में सभा आयोजित की गई हैं। उन्होंने कहा कि निजी फ्रेंचाइजी के नाम पर आगरा में चल रही लूट और पावर कारपोरेशन को हो रहे भारी घाटे को देखते हुए इन शहरों में समझौते के अनुसार वर्तमान व्यवस्था में ही सुधार के लिए बिजली कर्मचारी व अभियंता संकल्पबद्ध हैं। बता दें कि आगरा में निजी फ्रेंचाइजी टोरेंट को पावर कारपोरेशन 3.91 प्रति यूनिट की दर से बिजली देता है, जिसे टोरेंट कंपनी औसत 7.88 की दर से बेंच कर भारी मुनाफा कमा रही है। इससे पावर कारपोरेशन को लगभग आठ सौ करोड़ रुपये प्रति वर्ष की क्षति हो रही है। इस बैठक में राजीव सिंह, गिरीश पांडेय, सदरुद्दीन राना, राजेंद्र घिल्डियाल, विपिन प्रकाश वर्मा, सुहैल आबिद, महेंद्र राय, प्रेमनाथ राय, करतार प्रसाद, पीएन तिवारी, एके श्रीवास्तव, पूसेलाल परशुराम, डीके मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed