{"_id":"5ac6649b4f1c1ba8618b5998","slug":"181522951323-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग विद्यार्थी को दी गई ट्राई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग विद्यार्थी को दी गई ट्राई साइकिल
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के दुधीचुआ क्षेत्र की संगिनी महिला समिति ने दिव्यांग छात्र की पढ़ाई के लिए गुरुवार को उसे ट्राई साइकिल दी। वसुधा दिव्यांग विद्यालय अंबेडकर नगर खडिय़ा में अध्ययनरत छात्र पवन कुमार ट्राई साइकिल पाकर खुश हो गया।
महिला समित की अध्यक्ष पिंकी प्रसाद के नेतृत्व में अन्य सदस्याओं ने विद्यालय के बच्चों को पौष्टिक आहार के पैकेट भी दिए। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सफलता पाने वाले दिव्यांग व्यक्तियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बच्चों को जिंदगी में कभी हार न मानने और तमाम मुश्किलों का हिम्मत से सामना कर आगे बढने के प्रति उत्साहित किया। इस मौके पर कंचन बाला सिंह, प्रतिमा सिंह, सविता अग्रवाल, माया सिंह, तरन्नुम खान उपस्थित थीं। गौरतलब है कि इस विद्यालय में वर्तमान में 15 दिव्यांग बच्चे रहते हैं। जिनकी पढ़ाई एवं आवासीय जिम्मेदारी विद्यालय ही वहन करता है।