फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भर्ती मरीजों को बाहर से न लिखी जाए दवा

भर्ती मरीजों को बाहर से न लिखी जाए दवा

Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
भर्ती मरीजों को बाहर से न लिखी जाए दवा
प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग एवं जिले के नोडल अधिकारी संजय आर भूस रेड्डी ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, पुरुष व महिला वार्ड, बच्चों का वार्ड, ओपीडी सेंटर देखा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। सीएमओ को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर तरीके से मुहैया कराया जाए। सफाई ठीक न होने पर नाराजगी जाहिर की। और बेहतर ढंग से सफाई कराने का निर्देश दिया। कहा कि भर्ती मरीजों को बाहर की दवा न लिखें। टीबी केंद्र के जिला क्षय रोग अधिकारी कक्ष, सेंटर कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखने के साथ ही आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए शुद्ध पेयजल का इंतजाम किया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, प्रशिक्षु आईएएस, एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर, प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम दुद्धी अतुल वत्स, सीएमएस डॉ. पीबी गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed