{"_id":"5ac662b64f1c1b9a618b58c2","slug":"181522950838-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 स्वच्छाग्राहियों की टीम चंपारण के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 स्वच्छाग्राहियों की टीम चंपारण के लिए रवाना
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलो चंपारण में सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह तक के कार्यक्रम में जिले की 50 सदस्यीय टीम को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बुधवार की शाम हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले में ओडीएफ पर अच्छा काम करने वाली टीम को पूर्वी चंपारण में भेजा गया है। डीएम ने कहा है कि जिले को ओडीएफ बनाने के लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी मेहनत से कार्य करें और उसका परिणाम भी दें।
जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि यह टीम दो से 10 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। टीम गांव में जाकर लोगों को खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए प्रेरित करेगी। टीम लीडर हर्ष शर्मा जिला स्वच्छ भारत प्रेरक एवं ओडीएफ ग्राम पंचायत सेमर, विचपई के प्रधान राजाराम, डॉ. विमलेश पटेल भी पूर्वी चंपारण गए हैं। 10 अप्रैल को सत्याग्रह के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर प्रधान मंत्री उन्हें संबोधित करेंगे। डीएम ने कहा कि आप लोग जाकर जनपद में हुए अच्छे कार्य एवं जो सीखे हैं वहां के गांव के लोगों को भी बताएं, जिससे पूर्वी चंपारण के लोग खुले में शौच बंद कर दें। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, जिला परियोजना समन्वयक अनिल केसरी, किरन सिंह मौजूद रहे।