फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनता से बेहतर सबंध बनाकर दूर करें समस्या : एडीजी

जनता से बेहतर सबंध बनाकर दूर करें समस्या : एडीजी

Tue, 03 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जनता से बेहतर सबंध बनाकर दूर करें समस्या : एडीजी
सोनभद्र। एडीजी वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री ने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि वे जनता से बेहतर संबंध बनाकर उनकी समस्या का हर संभव निस्तारण करें। जिला एवं पुलिस के अधिकारी समन्वय बनाकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। आपराधिक प्रवृत्ति को लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एडीजी मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। तय समय से करीब आधे घंटे पहले पहुंचे एडीजी ने पुलिस लाइन का वार्षिक मुआयना करने के बाद जनप्रतिनिधियों व व्यापारी नेताओं से बैठक कर जिले की समस्याओं से भी अवगत हुए। इस दौरान जिले में बढ़ रही हेरोइन की तस्करी व ट्रकों से लग रहे जाम जैसी समस्याओं को जिला पंचायत सदस्य ने उठाया। एडीजी ने कहा कि पुलिस पहले से काफी बेहतर काम कर रही है। व्यापारियों की समस्याएं यदि थाना स्तर पर नहीं सुलझती है तो वे उसकी सूचना तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों को दें। सोशल साइड पर किसी को क्षति पहुंचाने के लिए की गई टिप्पणी की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल एवं व्यापारी नेता राजेश गुप्ता ने हेरोइन की तस्करी रोकने की मांग की। इस पर एडीजी ने बताया कि एंटी भू माफिया के दायरे में आने वालों के खिलाफ राजस्व कर्मी जो फोर्स मांगेंगे उन्हें तत्काल मुहैया कराई जाएदी। इसके अलावा मादक पदार्थों की तस्करी के लिए स्पेशल टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, जितेंद्र कुमार ने वनाधिकार कानून के तहत वनवासियों को मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, ब्लाक प्रमुख अशोक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed