फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वॉलीबाल सिग्नल कोर हिसार बना विजेता

वॉलीबाल सिग्नल कोर हिसार बना विजेता

Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल सिग्नल कोर हिसार बना विजेता
अनपरा। नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की अखिल भारतीय स्व. बृजमोहन सिंह स्मृति वालीबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार की देर शाम समापन हो गया। जयंत क्षेत्र के विहंगम मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का खिताब सिग्नल कोर हिसार की टीम ने फाइनल में एसयू दिल्ली की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन

समापन समारोह में जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक अजीत कुमार चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वॉलीबाल भारत में बेहद लोकप्रिय खेल है और इस खेल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं की मेजबानी करना एनसीएल के लिए गर्व की बात है। समापन समारोह से पहले प्रतियोगिता का फाइनल मैच कोर सिग्नल हिसार और एसयू दिल्ली के बीच खेला गया। बेस्ट ऑफ फाइव मैच में कोर सिग्नल ने पहले दो सेट 25-23 और 25-11 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में दिल्ली की टीम ने वापसी करते हुए 25-16 से जीत दर्ज कर मैच को चौथे सेट तक पहुंचाया। आखिर में हिसार की टीम ने 27-25 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली की टीम के विक्की गुज्जर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए जबकि हिसार के सोनू शेखावत सबसे बढ़िया डिफेंडर बने। इस मौके पर एनसीएल जेसीसी सदस्य मुन्नीलाल यादव, और एनसीएल स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड सदस्य जोगिंदर सिंह, शिवमुनि सिंह, सतेंद्र सिंह, गोरेलाल सिंह, विशाल सिंह, सरोज कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed