{"_id":"5abe831a4f1c1bec618b4867","slug":"181522434842-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक की मौत
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी गांव के समीप मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया। हादसे में खलासी अश्वनी (30) की मौत हो गई, जबकि चालक अशोक (40) घायल हो गया। ट्रक पर बीयर लोड थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार की सुबह करीब सवा पांच बजे हिदुंआरी के समीप हरियाणा से बीयर लादकर झारखंड के रांची जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक में चालक और खलासी वाहन में फंस गए। ट्रक पर लदे बीयर के डिब्बे फट कर बहने लगे। रास्ते से गुजर रहे दूसरे ट्रक के चालक व खलासियों ने घायलों की मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी मदद करने में जुट गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने दोनों को बाहर निकलवाया। लेकिन मैनपुरी जिले के किश्री थाना क्षेत्र के हसीलिया गांव निवासी खलासी अश्वनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस मैनपुरी जिले के ही पतिया निवासी घायल चालक अशोक को अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ। शव का पीएम कराने के लिए घरवालों को इंतजार किया जा रहा है।