फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सलखन, मांची और कुसी-कैथी में बनेगा उपकेंद्र

सलखन, मांची और कुसी-कैथी में बनेगा उपकेंद्र

Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सलखन, मांची और कुसी-कैथी में बनेगा उपकेंद्र
सोनभद्र। विद्युत विभाग नगवां ब्लॉक के मांची, सदर ब्लॉक के कुसी कैथी और सलखन ग्राम पंचायतों में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराएगा। 33 केवीए के उपकेंद्र के निर्माण में 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने बजट स्वीकृत कर दिया है, अब टेंडर की प्रक्रिया शेष रह गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ न होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ओवरलोड के चलते आए दिन लाइन में ट्रिपिंग होती है, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। लो-वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को जूझना पड़ता है। अब विभाग ने विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। कई जगहों पर विद्युत सब स्टेशन कराने का फैसला लिया है। नगवां ब्लॉक के मांची और सदर ब्लॉक के सलखन व कुसी-कैथी गांव में विभाग ने 33 केवीए का सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब शासन ने इसके लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। दो दिन पूर्व इसकी स्वीकृति विभाग को मिल गई। एक्सईएन राजेंद्र प्रसाद पटेल कहते हैं कि निर्माण कार्य के लिए बजट भी अवमुक्त हो गया है। अब टेंडर की प्रक्रिया होनी है। टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सब स्टेशन बनने से ओवरलोड के चलते होने वाली लो-वोल्टेज की समस्या से विद्युत उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed