फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छापेमारी कर नमकीन, मसाला का लिया नमूना

छापेमारी कर नमकीन, मसाला का लिया नमूना

Fri, 16 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर नमकीन, मसाला का लिया नमूना
सोनभद्र। दूषित खाद्य पदार्थों केे बिक्री पर रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिला अभिहित अधिकारी मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व मेें खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने दुकानों पर छापेमारी की। मसाला, नमकीन, सरसों का तेल ब्रेकरी समेत अन्य सामानों का सैंपल लिया।
विज्ञापन

राबटर्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर स्थित अपना स्टोर से खाद्य सामग्रियों के गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सूरज इंडस्ट्रीज प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह लोढ़ी स्थित उत्पाद पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। रामगढ़ बाजार स्थित पन्नालाल की किराना दुकान में भी छापेमारी की गई। इनके अलावा दर्जन भर से अधिक दुकानों की जांच की गई। जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि अपना स्टोर से नमकीन, सूरज इंडस्ट्रीज से कई पैकेट बेकरी, पन्नालाल की दुकान से सरसों का तेल, मसाला आदि सामानों का नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कहा कि दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। छापेमारी में मुख्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह, प्रवीण, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed