फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शासन ने रेणुकूट नगर पंचायत के गठन पर लगाई रोक

शासन ने रेणुकूट नगर पंचायत के गठन पर लगाई रोक

Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
शासन ने रेणुकूट नगर पंचायत के गठन पर लगाई रोक
रेणुकूट। रेणुकूट नगर पंचायत का गठन 1995 में हुआ था। उस वक्त हिंडाल्को आवासीय परिसर के साथ-साथ पूरे बाजार के लोग भी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल थे। वर्ष 2000 में नगर पंचायत से संबंधित परिसीमन का विवाद हाईकोर्ट में दाखिल हुआ, जिसका फैसला आने में सात साल लग गया। नवंबर 2007 में आए फैसले के बाद फरवरी 2008 और 2013 में हुए नगर पंचायत चुनाव में अनिल सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। इस बार इनका कार्यकाल अप्रैल 2018 में खत्म हो रहा था। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने सारी नगर पंचायतों के साथ यहां का भी चुनाव करवा दिया। जबकि पूर्व में यहां का चुनाव अन्य जगहों का चुनाव होने के बाद होता आया है। इसी को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह हाईकोर्ट गए थे, जहां अभी भी सुनवाई चल रही है। मामले को देखते हुए शासन ने फिलहाल नए नगर पंचायत के गठन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed