{"_id":"59ee28ae4f1c1b60678b6ff3","slug":"181508780206-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाया रहा आदिवासियों और मजदूरों की उपेक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाया रहा आदिवासियों और मजदूरों की उपेक्षा का मुद्दा
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (सलखन)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक सोमवार को खेत मजदूर यूनियन के कार्यालय पर हुई। इसमें वर्तमान राजनीतिक हालात औैर जिले के मूल समस्याओं पर चर्चा हुई। रोजगार, वनाधिकार, मौलिक अधिकारों के लिए आंदोलन की रणनीति तैैयार की गई। योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलने पर असंतोष जताया गया।
बैठक की अध्यक्षता लता सिंह ने की। यहां ट्रेड यूनियन के राम लाल, खेत मजदूर के डॉ. आरके शर्मा, जिला मंत्री रामरक्षा ने कहा कि जिले का मूल निवासी सरकार की गलत नीतियों के नाते दर-दर की ठोकरें खा रहा। सरकारी योजनाओं में दलाली और घूसखोरी के चलते यहां का आदिवासी, मजदूर, किसान और नौजवान उसका लाभ नहीं मिल रहा। चुने हुए जन प्रतिनिधि मुकदर्शक बने हुए हैं। जिले की हालत बदतर हो रही। बिजली, पानी, शिक्षा और रोजगार की समस्या बढ़ती जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि जिले में अवैध खनन बेरोकटोक हो रहा। गिट्टी, बालू के बढ़ते दाम से आम लोग परेशान हैं। स्थानीय कंपनियों को बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा। बैठक में सर्वचंद्र पांडेय, बंधु सिंह गौंड़, महेश प्रसाद विश्वकर्मा, बूटन प्रसाद, तूफानी यादव, राम सिंह, जगबंधन, विरेंद्र सिंह गौंड़, फुलमती मौजूद रहीं। संचालन प्रेम चंद्र गुप्ता और अमरनाथ सूर्य ने संयुक्त रुप से किया।