सोनभद्र/ओबरा। मदर्स डे पर शनिवार को जिले में विविध आयोजन हुए। यहां मातृ शक्ति पर चर्चा की गई। दी आर्यस एकेडमी संत नगर राबर्ट्सगंज में विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद जालान ने कहा कि मां शब्द से ही पूरे जीवन को परिभाषित कर जाती है। मां अपने बच्चों के परिवरिश में अपना सुख दुख सब कुछ भूल जाती है। जब उसके बच्चे एक नित्य नई उचाइयों को छूते हैं तो उसको अपार सुख की अनुभूति होती है। यहां बच्चों ने मां से संबंधित विभिन्न कलाकृतियां रंगोली संजाया। कविताएं लिखा और मां की प्रतिमा की सुंदर कलाकृति बनाकर सबका मन मोह लिया। वैष्णवी पांडेय, प्राची चौबे, शिवांग पांडेय, सक्षम पांडेय, दिव्या पाठक, श्रेया ने सुंदर कलाकृति बनाई। ओबरा: डीएवी पब्लिक स्कूल विद्यालय परिसर में शनिवार को मातृ दिवस मनाया गया। कक्षा एक से पांच तक की विद्यार्थियों के सभी मातृशक्ति को आमंत्रित किया गया। मातृ शक्तियों द्वारा उनके बच्चों के लिए किए जाने वाले त्याग, निर्वाह की जाने वाली जिम्मेदारियों, अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाने के लिए किए जाने वाले संघर्ष, सभी का भान कराते हुए इस दिवस की महत्ता से परिचित कराया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या मीनाक्षी लांबा के निर्देशन में हुआ। यहां बच्चों ने समूह गान, कविताओं और कुछ मां को धन्यवाद व्यक्तव्यों का प्रस्तुतीकरण किया। आमंत्रित सदस्यों ने मनोरंजन के लिए होने वाले कुछ खेलों में भी उत्साह से भाग लिया। प्रथम विजेताओं को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्या ने सभी मातृ शक्तियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका यहां आना विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।