फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   26 ग्राम पंचायतों में तीन दिन से ठप है बिजली आपूर्ति

26 ग्राम पंचायतों में तीन दिन से ठप है बिजली आपूर्ति

Fri, 29 Mar 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
26 ग्राम पंचायतों में तीन दिन से ठप है बिजली आपूर्ति
विंढमगंज। दुद्धी तहसील क्षेत्र के करीब 26 ग्राम पंचायतों में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों के समक्ष बिजली-पानी का संकट खड़ा हो गया है। डूमरडीहा गांव के बोदरहवा टोला में रेल लाइन के दोहरीकरण के कार्य के दौरान 33 हजार केवी की केबिल क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या का निराकरण न होने से परेशान ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। विंढमगंज थाना क्षेत्र के करीब 26 ग्राम पंचायतों में पिछले तीन दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप है। इससे पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। मंगलवार की सुबह हल्की बारिश व तेज आंधी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। उसके बाद से लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीण विकास कुमार जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, चंद्रप्रकाश केसरी, प्रवीण कुमार केसरी ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। तमाम घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। बिजली से चार्ज होने वाले मोबाइल के साथ ही अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान बेकार पड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अक्सर विद्युत आपूर्ति किसी न किसी खराबी के नाते प्रभावित होती है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली से लेकर पानी तक के संकट से जूझना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने चेताया है कि यदि जल्द मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल नहीं कराई गई तो विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, बिजली विभाग के जेई अनुज कुमार ने बताया कि बोदरहवा टोला के पास गांव में रेल लाइन के दोहरीकरण के दौरान 33 हजार केवी का केबिल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित है। हमारे कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं लेकिन रेलवे प्रशासन की अड़ंगेबाजी के कारण विलंब हो रहा है। जल्द से जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed