{"_id":"5c967274bdec2213eb737ee3","slug":"171553363572-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विंध्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में शनिवार को मतदाता जागरूकता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपने अभिभावकों एवं आसपास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय के मतदान नोडल अधिकारी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवक-युवतियों का वोट देना अधिकार है। अगर किसी युवक-युवती का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर नाम बढ़वाएं ताकि लोक सभा चुनाव मेें मतदान कर सकें। महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह कहा कि सभी मतदाता अपने मनपंसद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के दबाव देता है या तो किसी तरह का प्रलोभन देता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाने या पुलिस को दें। क्योंकि किसी के पक्ष में मतदान करने के लिए कोई दबाव नहीं डाल सकता। डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरूणेंद्र संदल, आनंद बहादुर सिंह, रामसूरत सिंह आदि मौजूद रहे।