फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   निबंध प्रतियोगिता में कलावती प्रथम, अशु रहीं द्वितीय

निबंध प्रतियोगिता में कलावती प्रथम, अशु रहीं द्वितीय

Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में कलावती प्रथम, अशु रहीं द्वितीय
घोरावल (सोनभद्र)। भारतीय इंटर कॉलेज घोरावल में शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षा क्षेत्र घोरावल के कुल 80 उच्च प्राथमिक विद्यालय से मिलाकर 92 छात्रों ने निबंध प्रतियोगिता की परीक्षा दी। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक हुई 50 अंकों की प्रतियोगिता में कुमारी कलावती उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवारी प्रथम स्थान पर रही। अंशु शर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय लसडीकला द्वितीय, सुमन उच्च प्राथमिक विद्यालय मगरदहां तृतीय, रोहित उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर चतुर्थ तथा सुलेखा बैडाड़ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक-एक प्रतिभागी प्रतियोगिताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता कस्बे के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में संपन्न हुई। निबंध लेखन प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एक वरदान, जैव विविधता विज्ञान विषय से संबंधित रही। बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को नगद पुरस्कार तथा राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान विद्या भवन निशातगंज लखनऊ के द्वारा शैक्षिक टूर भी कराया जाएगा। परीक्षा के सत्राधिकारी भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गणेश देव पांडेय रहे। उनकी देखरेख में परीक्षा तथा मूल्यांकन संपन्न हुआ। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक संजय मिश्रा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed