फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को नहीं मिल रही दवाएं

जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को नहीं मिल रही दवाएं

Sat, 23 Feb 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जन औषधि केंद्रों पर मरीजों को नहीं मिल रही दवाएं
सोनभद्र। लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जिले में तीन जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। लेकिन केद्रों पर मरीजों को हर बीमारी की दवाएं नहीं मिल पा रही है। राजकीय अस्पतालों में तैनात अधिकांश चिकित्सक मरीजों को जेनेरिक दवाएं लिखने की बजाय बाहर की दवा लिख रहे हैं। मजबूरी में मरीजों को महंगे दर पर दवाओं को खरीदना पड़ रहा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए जिले में जरूरत के अनुसार जन औषधि केंद्र खोलने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अभी तक जिला अस्पताल परिसर, राबर्ट्सगंज और कोन में ही जन औषधि केंद्र खुला है। इन केंद्रों पर जरूरत के अनुसार दवाएं न होने का फायदा उठाते हुए अधिकांश डॉक्टर मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाएं लिख रहे हैं। राबटर्सगंज निवासी आशिफ अली और चुर्क के रहवासी शकील अहमद ने कहा कि अंग्रेजी दवाओं से काफी कम दाम में जेनेरिक दवाएं मिल रही है। लेकिन डॉक्टर लिखते ही नहीं है। कहा कि जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर तैनात कई डॉक्टर अपने सेटिंग वाले मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को दवा लेने के लिए भेजते हैं। बावजूद इसके उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। बबुरी गांव निवासी रामप्रवेश प्रजापति और भड़कना गांव के रहने वाले प्रमोद ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा मरीजों को जेनेरिक दवाएं नाममात्र की लिखी जा रही है। कहा कि जिला प्रशासन गोपनीय तरीके से इसकी जांच कराए तो सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। उधर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि राजकीय अस्पतालों में सभी रोग की पर्याप्त दवाएं है। जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों को जेनेरिक दवाएं लिखने का निर्देश दिया गया है। रोक के बावजूद अगर कोई डॉक्टर बाहर की दवा लिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed