फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रमेश अध्यक्ष, विनोद महामंत्री चुने गए

रमेश अध्यक्ष, विनोद महामंत्री चुने गए

Tue, 25 Dec 2018 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
रमेश अध्यक्ष, विनोद महामंत्री चुने गए
सोनभद्र। एसबीए सभागार में सोमवार को अध्यक्षए महामंत्री व कोषाध्यक्ष पदों पर हुए चुनाव की मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर जहां रमेश राम पाठक चुने गएए वहीं महामंत्री विनोद कुमार शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार पाठक चुने गए। विजयी होने पर माल्यार्पण कर बधाई दी गई। मिठाई खिलाकर खुशी जताई गई। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे एवं एल्डर कमेटी चेयरमैन केएन मिश्र की देख.रेख मे मतगणना शुरू कराई गई। 764 मतों की गणना आठ राउंड में कराई गई। शुरू से ही तीनों पदों पर प्रत्याशियों की बढ़त बनी रही जो अंतिम दौर तक बरकरार रही। अध्यक्ष पद पर रमेश राम पाठक को 294 मतए जबकि ओमप्रकाश राय को 224 मत मिला। इस प्रकार से 70 मतों से रमेश राम पाठक विजयी घोषित किए गए। वहीं प्रभाकर श्रीवास्तव को 212 एवं रामब्रृक्ष तिवारी को 31 मत मिला। 5 मत निरस्त हो गए। महामंत्री पद पर विनोद कुमार शुक्ला को 479 मत मिलाए जबकि सत्यदेव पाडेय को 279 मत से संतोष करना पडा। जिससे 200 मतों से विनोद कुमार शुक्ला को विजयी घोषित किया गया। 8 मत निरस्त हो गए। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाठक को रिकॉर्ड 486 मत मिलाए जबकि मुनिराज साह को महज 266 मत मिला। जिससे सुरेश कुमार पाठक रिकॉर्ड 220 मतों से विजयी घोषित किए गए। 14 मत निरस्त हो गए। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि 20 लोगों का निविरोध चुनाव हुआ है। जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष 10 साल से ऊपर अरुण कुमार सिघल एवं धर्मेंद्र कुमार यादव तथा 10 साल से नीचे दिनेश धर दुबे एवं संजय कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय विद्माकात पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन श्याम किशोर चौबे एवं संयुक्त मंत्री प्रकाशन प्रभात कुमार मिश्र शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ओम कुमार चतुर्वेदी, विवेकानंद चौबे, अजय कुमार द्विवेदी, विजय कुमार जायसवाल, नागेंद्र कुमार मिश्र, कैलाश नाथ सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शोभित श्रीवास्तव, अनिल कुमार पांडेय, आशुतोष पाठक, अतुल कुमार कनौजिया, सीताराम चौहान एवं श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed