{"_id":"5c1bcfa7bdec225720124640","slug":"171545326503-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । जिले में ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों का संचालन और अवैध वसूली बंद कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सोनभद्र ट्रक यूनियन ने लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा पर खड़े ट्रकों पर सीएम से की गई अपील का पोस्टर चस्पा किया। मांगें पूर्ण न होने पर डीएम कार्यालय के सामने पोल खोलो आंदोलन चलाने का ऐलान किया।
यूनियन के वरिष्ठ संरक्षक देवेंद्र सिंह भंडारी ने कहा ओवरलोड वाहनों को बंद कराने की लड़ाई अभी गांधीवादी तरीके से लड़ी जा रही हैं । इसी के क्रम में यूनियन के लोग ट्रकों पर अपनी मांगों के पोस्टर चिपकाकर जिला प्रशासन की दोहरी नीति का पर्दाफाश कर रहे हैं। अध्यक्ष आद्या पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन अगर एक जनवरी से लीज धारकों से लोडिंग प्वाइंट से ही ट्रकों को अंडर लोड माल दिलवाए अन्यथा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पोल खोलो आंदोलन चलाया जाएगा । इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पोस्टर अभियान में हरदेवसिंह, प्रदीप मिश्र, अमित चौबे, हर्षवर्धन सिंह, संदीप पटेल, काके सरदार, राजेश पटेल, दिनेश पांडेय, राजू चौबे समेत अन्य वाहन स्वामी मौजूद रहे।