फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ट्रक के धक्के से सड़क पार कर रहे दुकानदार की मौत

ट्रक के धक्के से सड़क पार कर रहे दुकानदार की मौत

Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के धक्के से सड़क पार कर रहे दुकानदार की मौत
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में रविवार की रात ट्रक के धक्के से रामलखन (70) की मौत हो गई। वह ढाबे पर मूंगफली का खोमचा लगाता था। सड़क पार करते समय ट्रक ने उसे धक्का मारा। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अइलकर गांव निवासी गुप्ता वर्तमान में उरमौरा गांव में रहता था। वह खोमचे में मूंगफली बेचकर जीवकोपार्जन करता था। रविवार की रात करीब नौ बजे वह मूंगफली बेच कर अपने घर जाने के लिए राजमार्ग को पार कर रहा था। उसी वक्त एक ट्रक उसको धक्का मारते हुए निकल गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने घायल को अस्पताल ले गए। यहां डॉ. प्रवेश सिंह ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के जरिए कोतवाली पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने ही घायल के घरवालों को घटना की सूचना दी। दूसरे दिन सोमवार की दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed