{"_id":"5bd9f041bdec22694517daca","slug":"171541009473-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की छठवीं इकाई से उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की छठवीं इकाई से उत्पादन शुरू
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई जो तकनीकी कारणों से बंद हुई थी उसे बुधवार को अपराहन सिंक्रोनाइज कर लिया गया।
राख पर निर्मित अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई विगत दिनों तकनीकी कारणों से बंद होने के बाद अधिकारियों द्वारा किये गए युद्ध स्तर पर प्रयास से बुधवार को पुन: उत्पादन शुरू हो गया। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। प्रबंधन ने बताया कि विगत दिनों ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण अनपरा डी की छठवीं इकाई को बंद कर दिया गया था। जिसे बुधवार को दिन में करीब पौने तीन बजे सिंक्रोनाइज कर दिया गया। इस दौरान अन्य इकाई से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा था।