{"_id":"5af1e08b4f1c1b5c098b8c1f","slug":"171525801099-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिंगुरदह के जंगल को यूपी व एमपी पुलिस ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिंगुरदह के जंगल को यूपी व एमपी पुलिस ने खंगाला
Updated Tue, 08 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । दर्शन के लिए गए युवक व युवती के साथ मारपीट, छिनैती सहित गैंगरेप के मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को यूपी व एमपी पुलिस ने झिगुरदह के जंगल को खंगाला। हालांकि चौथे दिन भी पुलिस को ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा। जिससे वह अपराधियों तक पहुंच पाती।
झिंगुरदह के जंगल में दोनों राज्यों की पुलिस ने मंगलवार को दिन भर कांबिंग की। इस दौरान तलाशी अभियान भी चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पिपरी क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने किया। इस अभियान में टीम जिले के हाथीनाला, शक्तिनगर, म्योरपुर, अनपरा, चौकी बीना, रेणुसागर व डाला की पुलिस शामिल रही। जिसमें 25 कांस्टेबल एवं एक प्लाटून पीएसी शामिल रही। क्राइम ब्रांच स्वाट टीम उपनिरीक्षक चंद्रभान सिंह के साथ पुलिस की अलग टीम व सिंगरौली पुलिस की भी दो टीमों ने जंगल को खंगाला। जांच के दौरान जंगल में विचरण करने वाले अराजक तत्वों की तलाश की गई। इस दौरान जंगली क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीओ मिश्रा ने बताया कि कांबिंग कई दिनों तक चलेगी। अनपरा व सिंगरौली के जंगल में पहली बार कांबिंग से क्षेत्र में हड़कंप की भी स्थिति रही। पुलिस के कांबिंग के चलते जंगली रास्तों पर लोगों के आने जाने का सिलसिला भी कम रहा। सूत्रों का कहना है कि इस रास्ते का इस्तेमाल ज्यादातर कबाड़ चोर करते है लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण वे भी नजर नहीं आए। इधर अनपरा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की अलग टीम विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित युवक से इस दिन भी हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान कराई गई है।
मौन जुलूस निकाल गिरफ्तारी की मांग
अनपरा के औड़ी मोड़ स्थित चौराहे पर मंगलवार को विभिन्न संगठन के लोगों ने मौन जुलूस निकाला। वे गैंग रेप के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ लिखे नारे वाली तख्ती लेकर लोगों ने शांति पूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।