{"_id":"5ae35f284f1c1b6d098b6bef","slug":"171524850472-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को नहीं मिल रहा रोजगार
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। खनन क्षेत्रों में बढ़ रहे मशीनों का प्रयोग रोजगार के अवसर को बंद कर दे रहा है। दुद्धी क्षेत्र में बालू खनन में मशीनों का इश्तेमाल किए जाने से श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोश फैलता जा रहा है। दुद्धी तहसील मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर खोखा गांव के मजदूर पूरे दिन काम करने के दौरान महज 50 रुपये मजदूरी पाते है। खोखा गांव के कनहर नदी तट पर पखवारे भर पूर्व बालू खनन का कार्य शुरू हुआ तो सबसे अधिक खुशी मजदूरों में थी। उन्हें उम्मीद थी कि रोजगार मिलेगा और अच्छी कमाई होगी लेकिन मशीनों के प्रयोग से रोजगार के अवसर ही बंद हो गए। श्रमिक मुन्नालाल, धर्मराज, हीरालाल, आशेराम, सुदीश, धर्मदेव, रामराज, गणेश, दिनेश, विक्रम आदि ने रोजगार दिलाए जाने की मांग की है।
ट्रकों के पीछे भागते है मजदूर
दुद्धी तहसील क्षेत्र के खोखा बालू साइट पर जैसे ही बालू लोडिंग के लिए ट्रक पहुंचता है, उसके पीछे मजदूर दौड़ने लगते है । उनका कहना है कि काम पाने के होड़ में दौड़ लगानी पड़ती है। मशीनों से बालू लोड किया जाता है लेकिन समतलीकरण का कार्य श्रमिक ही करते है। इसी काम को पाने के लिए दौडना पड़ता है।