फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मैरिज हाल में आग से बचाव के उपाय नाकाफी

मैरिज हाल में आग से बचाव के उपाय नाकाफी

Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मैरिज हाल में आग से बचाव के उपाय नाकाफी
सोनभद्र। जिले में हाल के कुछ वर्षों में मैरिज हाल की संख्या बढ़ी है। मैरिज हाल बनाने वाले लगन के दौरान मोटी कमाई भी कर रहे है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। आग से बचाव के न तो उपकरण ही लगे है और न ही शार्ट सर्किट के दौरान बालू भरी बाल्टियों का ही इंतजाम है। फायर विभाग के लोग भी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के मैरिज हाल न केवल सड़कों पर पार्किंग करा रहे है बल्कि खुशियों पर आफत बरसाने के भी इंतजाम किए हुए हैं। शॉर्ट सर्किट या फिर किसी वजहों से मैरिज हॉल में चिंगारी भड़क जाए तो आग की लपटों से बचकर पब्लिक बाहर आने से रही, गेट छोटा होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी एंट्री करने के लिए जगह भी नहीं है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जिला अग्निशमन अधिकारी से यह जानने की कोशिश की गई कि जिले में स्थित मैरिज हाल में आग पर काबू पाने का क्या-क्या इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


अग्निशमन दस्ते ने कभी नहीं की जांच
समय-समय पर हुई आग की बड़ी घटनाओं से जिले के अग्निशमन दस्ते ने कोई सबक भी नहीं लिया है, तभी तो आज तक किसी भी मैरिज हाल की जांच कर उन्हें न तो नोटिस दी गई है और न ही आग से बचाव के प्रति जागरूक ही किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटी कमाई सुरक्षा धेला भर
मैरिज हाल ओनर्स पार्टी के नाम पर सीधे पैकेज बुक करते हैं। इसमें वह टेंट, लाइटिंग, डेकोरेशन, मंडप, जेनरेटर, गेट, स्टेज, जयमाला, वेटर आदि पैकेज में शामिल करके बताते हैं। इसके अलावा जेनरेटर का डीजल और खाने-पीने पर होने वाला खर्च अलग से वसूल करते हैं। पैकेज के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते हैं बावजूद इसके मैरिज हाल ओनर्स सुरक्षा के नाम पर पब्लिक को धोखा दे रहे हैं। ज्यादातर मैरिज हाल में आग लगने की स्थिति में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं हैं।

नियमों की अनदेखी कर चल रहे मैरिज हाल
जिले में विभिन्न स्थानों पर 17 से अधिक मैरिज हाल नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि यहां पर आग से बचाव के इंतजाम नहीं है। नगर पालिका व नगर पंचायत भी मैरिज हॉल संचालकों पर शिकंजा नहीं कस रहा। न उन पर टैक्स जमा करने का दबाव बनाया जा रहा और न ही आग से बचाव के इंतजाम करने की नोटिस ही दी जा रही है। आयोजन के दौरान संचालकों की ओर से सुरक्षा संसाधनों की अनदेखी की जा रही है।


जिले में मैरिज हाल की संख्या नहीं मालूम। एक बार घोरावल मार्ग पर स्थित मैरिज हाल को चेक किया था। वहां आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन पर मामला टालते हुए बोले कि अधिशासी अधिकारियों को मैरिज हाल पंजीयन की सूचना उन्हें देनी चाहिए ताकि वे आग से बचाव के इंतजाम करा सकें। - सुरेश चंद्र, जिला अग्निशमन अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed