फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खलिहान के मकान पर बने मकानों को किया गया जमींदोज

खलिहान के मकान पर बने मकानों को किया गया जमींदोज

Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खलिहान के मकान पर बने मकानों को किया गया जमींदोज
विज्ञापन

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बिरहुलिया गांव में रविवार को तहसीलदार नंदलाल सिंह ने जेसेबी से खलिहान की भूमि पर बने मिट़्टी व ईट के दर्जन भर से अधिक मकानों को धराशायी करवा दिया। कार्रवाई का अतिक्रमणकारियों ने विरोध करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के कड़ा रुख अख्तियार करते ही अतिक्रमणकारी शांत हो गए। दोपहर करीब 12 बजे फोर्स और राजस्व कर्मियों के साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार पवन सिंह ने अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों से कहा कि हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया है, इसलिए आप लोग अपने-अपने घरों में से सामानों को निकाल ले। लेकिन कई लोग सामान निकालने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद तहसीलदार के लिए निर्देश पर जेसेबी से मकानों को गिरवाना शुरू कर दिया। कुछ महिलाएं कार्रवाई का विरोध करने लगी। हालांकि महिला पुलिस कर्मियों ने कड़ाई से महिलाओं को किनारे कर दिया। तहसीलदार नंदलाल सिंह ने बताया कि करीब दस कच्चे मकान व चार सरकारी आवास को धराशायी कराया गया है। तीन सरकारी आवास अर्धनिर्मित था। उन्होंने बताया कि कमला शंकर त्रिपाठी, रामसागर, श्यामलाल, लसलमनी, बुटेश्वर, बच्चन, मंगरू व दूधनाथ ने खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed