{"_id":"5acba40d4f1c1b636b8b491f","slug":"171523295245-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र अध्यक्ष, मुकुल सचिव, गोपाल कोषाध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र अध्यक्ष, मुकुल सचिव, गोपाल कोषाध्यक्ष बने
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब रेणुकूट का 48वां चार्टर नाइट हिण्डाल्को प्रेक्षागृह में रविवार की रात हुआ। इसमें लायन वर्ष के लिए नई टीम की घोषणा की गई। इसमें शैलेंद्र पांडेय अध्यक्ष और मुकुल श्रीवास्तव सचिव चुने गए। शुरू मेें क्लब अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि, उपमंडलाध्यक्ष- प्रथम प्रभात चतुर्वेदी, पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल व चार्टर मेंबर एसजेड क़मर का स्वागत किया। यहां चतुर्वेदी ने रेणुकूट क्लब के वरिष्ठ चार्टर सदस्य एसजेड क़मर को स्मृति चिन्ह दिया। अगले लायन वर्ष के लिए नई टीम की घोषणा विजय डोगरा ने की। बताया कि शैलेंद्र पांडेय क्लब के अध्यक्ष, मुकुल श्रीवास्तव सचिव, गोपाल सिंह राठौड़ कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
चतुर्वेदी ने रेणुकूट क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए क्लब के सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम संयोजक राजेश बिंदल के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाबू कुट्टन, संजय सिंह, केके सिंह, डीसी पांडेय ने योगदान दिया। संचालन आदित्य पांडेय व लायनेस शशि पांडेय ने किया।