फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल बीना के महाप्रबंधक से जवाब-तलब

एनसीएल बीना के महाप्रबंधक से जवाब-तलब

Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल बीना के महाप्रबंधक से जवाब-तलब
बीना । म्योरपुर ब्लाक के जमशीला में भूमि अधिग्रहण के बाद विस्थापित परिवार को मुआवजा व नौकरी न देने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर उपजिलाधिकारी दुद्धी ने बीना परियोजना के महाप्रबंधक से जवाब तलब किया है। एसडीएम ने मामले का जल्द निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

म्योपुर ब्लाक के घरसड़ी गांव निवासी नीरज दूबे पुत्र कृष्ण दूबे ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसे वर्ग चार की जमीन का न तो मुआवजा मिला और न ही नौकरी ही मिली। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और राजस्व निरीक्षक पिपरी से मामले की जांच कराई गई। जांच में खुलासा हुआ कि नीरज दूबे के दादा शंकर प्रसाद के नाम से जमशीला मेें वर्ग चार की जमीन दर्ज है। जिसे एनसीएल की बीना परियोजना ने अधिग्रहित किया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि भूमि तो अधिग्रहण कर ली गई लेकिन विस्थापित परिवार को न तो मुआवजा मिला और न ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी गई। एसडीएम ने इस मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया। एसडीएम ने महाप्रबंधक को सात दिनों के भीतर मामले का निस्तारण कर आख्या मांगी है। एनसीएल बीना परियोजना के स्टाफ अधिकारी योगेश सिंह के मुताबिक इस मामले के निस्तारण की कार्यवाही शुरू हो गई है। जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed