{"_id":"5a36b3694f1c1b001c8b95f0","slug":"171513534313-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल अपराध पर अंकुश लगाए रोक, एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल अपराध पर अंकुश लगाए रोक, एसपी
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन चुर्क में रविवार को बाल संरक्षण अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा हुई। मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसपी आरपी सिंह ने मातहतों को बाल अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अगर कोई बालक किसी अपराध में लिप्त होते पाया गया तो उसे समझा बुझाकर अपराध की दुनिया से दूर करने का प्रयास करें। कहा कि बालकों से अपराध कराने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बालक अपराध न करें। पुलिसकर्मी बालकों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें। एसपी ने सभी सर्किल आफिसर और थाना प्रभारियों को बाल संरक्षण अधिकारियों द्वारा बाल अपराध पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे पहल की मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। ताकि शासन के मंशानुसार बाल अपराध अंकुश लगाया जा सकें। मीटिंग में एएसपी अरूण कुमार दीक्षित, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, दुद्धी सीओ रामलाल, पिपरी सीओ राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।