फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बुनियादी सुविधाओं को लेकर बरतें संजीदगी: जैन

बुनियादी सुविधाओं को लेकर बरतें संजीदगी: जैन

Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं को लेकर बरतें संजीदगी: जैन
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के अपर सचिव अनिल कुमार जैन ने बुधवार को सिंगरौली जिले में संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी हासिल की। एनटीपीसी विंध्यनगर के सभागार में एनटीपीसी, एनसीएल आदि औद्यौगिक ईकाइयों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई मजरों के विद्युतीकरण न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि यहां कई विद्युत परियोजनाएं है, फिर भी यहां के कई गांव, मजरे, टोले विद्युत विहीन है। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा की बदहाली को लेकर भी नाराजगी जताई और टीम भावना से व्यवस्था दुरुस्त करने, कुपोषण निवारण और टीकाकरण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। जिले के जिन सौ गावों में कुपोषण काफी ज्यादा है, उस पर विशेष ध्यान देने की ताकीद की। गांवों में शिक्षा, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और जहां व्यवस्था हैं, वहां इसे सुदृढ़ बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों की जिम्मेदारी तय की गई। इस मौके पर डीएम अनुराग चौधरी समेत तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed