फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वराज अभियान कार्यकर्ताओं ने ओवरलोडिंग के विरोध में फूंका पुतला

स्वराज अभियान कार्यकर्ताओं ने ओवरलोडिंग के विरोध में फूंका पुतला

Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वराज अभियान कार्यकर्ताओं ने ओवरलोडिंग के विरोध में फूंका पुतला
सोनभद्र (ओबरा)। स्थानीय नगर पंचायत बैरियर के समीप भलुआ टोला मोड़ पर शनिवार को स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने डाला स्थित निजी सीमेंट कंपनी का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर स्वराज अभियान के जिलाध्यक्ष श्यामजी मिश्रा ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कंपनी ओवरलोडिंग का कार्य करा रही है। इससे सड़कों की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है। रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लोग इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की मिलीभगत से कंपनी ओवरलोडिंग करा रही। पुतला दहन में सोनू सिंह यादव, संदीप सोनकर, रिजवान खां, शोएब खां, जहाजी खां, रिंकू सोनकर, आरिफ, दानीश, अविनाश, गोलू, अमित यादव, रवि गोंड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed