फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतदाता सूची को दुरूस्त करें बीएलओ, एसडीएम

मतदाता सूची को दुरूस्त करें बीएलओ, एसडीएम

Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची को दुरूस्त करें बीएलओ, एसडीएम

विज्ञापन

सोनभद्र/दुद्घी। मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार के राबर्ट्सगंज और दुद्घी तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों ने बीएलओ के साथ बैठक की । सदर एसडीएम विशाल यादव नेे बीएलओ को मतदाता सूची ठीक करने का निर्देश दिया।
राबर्ट्सगंज तहसील में एसडीएम विशाल यादव और तहसीलदार नंदलाल सिंह ने कहा कि मृतकों का नाम मतदाता सूची से काटा जाय। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों को मतदाता सूचि में सम्मलित करें। कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर रामगढ़ में स्थित सांई पब्लिक स्कूल में नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने नगवां और चतरा ब्लॉक के बीएलओ को मतदाता सूची में सुधार करने का निर्देश दिया। दुद्घी तहसील सभागार में तहसीलदार मृत्युंजय सिंह व नायब कैलाश यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि समस्त बीएलओ अपने-अपने गांवों में जाकर मतदाता सूचि को दुरुस्त करें। जिन युवतियों की शादी होकर अपने घर चली गयी उनका भी नाम काट दिया जाय।
विज्ञापन

रामगढ़ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने और काटे जाने के लिए शनिवार से अभियान चलेगा। 30 जुलाई तक मतदाता सूची दुरूस्त हो जाएगी। पचोखर गांव स्थित साईं पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने नगवां और चतरा के बीएलओ की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। शैलानी, प्रशांत दुबे, राजेश शुक्ला, लक्ष्मण, वेद प्रकाश नागर, राजकुमार यादव, संदीप दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed