फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   169 People Treated and Received Medicines at Jan Arogya Mela

Sonebhadra News: जन आरोग्य मेले में 169 लोगों का उपचार, मिलीं दवाएं

Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
169 People Treated and Received Medicines at Jan Arogya Mela
रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में मरीजों का उपचार 
सोनभद्र/खलियारी/सलखन/केकराही। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित 169 लोगों का उपचार कर दवा वितरण किया गया। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.जेपी सिंह ने बताया कि पेट दर्द, बुखार, शुगर, बीपी के कुल 35 मरीजों का उपचार का दवा दिया गया है। गर्मी के मौसम में खान-पान के प्रति मरीजों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णकांत चौबे, एलटी चरनजीत सिंह समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। उधर, सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.अंकित ने जन आरोग्य मेला में कुल 35 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया। गर्मी के मौसम में बचाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि जन आरोग्य मेले में 38 मजीजों का उपचार दवा वितरण किया गया। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र के प्रभारी डॉ.राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि जन आरोग्य मेले मेें 31 मरीजों का उपचार कर दवा वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed