{"_id":"63e2902ee54cd77ef9578d48","slug":"163-for-varanasi-and-rs-245-for-prayagraj-sonbhadra-news-vns697526596-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाराणसी के लिए 163 तो प्रयागराज का देेना होगा 245 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाराणसी के लिए 163 तो प्रयागराज का देेना होगा 245 रुपये किराया
विज्ञापन
परिवहन निगम की तरफ से रोडवेज बसों का बढ़ा किराया सोमवार की रात 12 बजे से लागू हो गया है। रोडवेज बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को प्रति किलोमीटर 25 पैसे अधिक किराया भुगतान करना पड़ रहा है। बढ़ा किराया एमएसटी धारकों को भी भुगतान करना होगा। यात्रियों को पहले जहां वाराणसी जाने के लिए 137 रुपये किराया देना पड़ता था, वहीं किराया बढ़ने से अब 163 रुपये भुगतान करना पड़ रहा है।
राबर्ट्सगंज रोडवेज बस स्टेशन के इंचार्ज सुशील दुबे के मुताबिक पहले रोडवेज बस में सफर करने पर यात्रियों को एक रुपये पांच पैसे किराया देना पड़ता था। शासन स्तर से हाल ही में 25 पैसे प्रतिकिलोमीटर किराया में वृद्धि की गई है। इस नाते अब जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से वाराणसी कैंट स्टेशन जाने के लिए यात्रियों को 163 रुपये किराया भुगतान करना पड़ेगा। पहले वाराणसी का किराया 137 रुपये था। वहीं प्रयागराज जाने के लिए पहले 201 रुपये किराया देय था, जो बढ़कर अब 245 रुपये हो गया है।
इसी तरह से जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से शक्तिनगर का किराया 153 रुपये से बढ़कर 185 रुपये हो गया है। जबकि राबर्ट्सगंज से मिर्जापुर जाने के लिए यात्रियों को 91 रुपये की जगह अब 110 रुपये किराया भुगतान करना होगा। सोमवार की रात 12 बजे से बढ़ा हुआ किराया लागू हो गया है। जिले में 100 किलोमीटर तक यात्रा के लिए एमएसटी बनवाए यात्रियों को भी बढ़े किराया के हिसाब से भुगतान करना होगा। बता दें कि एमएसटी पर यात्रा करने वाले यात्रियों को महीने भर यात्रा करने पर 18 दिन का किराया देना होता है। वहीं एमएसटी पर यात्रा करने वाले छात्र-छात्राओं से इससे कम दिन का किराया देना होता है। किराया वृद्धि होने के पश्चात रोडवेज बसों में एमएसटी बनवाकर यात्रा कर रहे लोगों को भी अब नए दर से किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में सोमवार की रात से बढ़ा किराया लागू हो गया है। यात्रियों को नए दर से किराया भुगतान करना होगा। परिचालकों के माध्यम से यात्रियों को बढ़े किराया की जानकारी दी जा रही है। - सीपी वर्मा, एआरएम-सोनभद्र डिपो।