फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अव्यवस्था के चलते लडखड़ाया मतदान प्रतिशत

अव्यवस्था के चलते लडखड़ाया मतदान प्रतिशत

Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्था के चलते लडखड़ाया मतदान प्रतिशत

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में रविवार को हुए मतदान के दौरान वोटर सूची को लेकर अव्यवस्था हावी रही। मतदाता सूची और पर्ची वितरण में हुई गड़बड़ी ने मतदान प्रतिशत लडखड़ाकर रख दिया। इसके चलते 60 प्रतिशत से अधिक मतदान की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
कई जगह पूरा का पूरा परिवार ही वोटर सूची से गायब मिला तो कहीं तपती धूप में दो से तीन किमी पैदल दूरी तय करने के बाद भी लोग नाम न होने के कारण वोट नहीं डाल पाए।
विज्ञापन

दुद्धी। रजखड़ में वोटर सूची की खामी से खफा ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। 65 वर्षीय जयगोविंद मौर्य ने बताया कि उन्होंने अब तक हर चुनाव में वोट डाला। इस बार उनका नाम सूची से क्यों गायब कर दिया गया। प्रधान विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि उनके गांव में 32 सौ मतदाता हैं लेकिन वोटर सूची में 26 सौ का ही नाम है। विनोद कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार कुशवाहा, रग्घू, अतवरिया देवी, दुर्गावती देवी, रामजनम यादव, पूजा देवी, विनोद कुमार, अमन कुमार, गीता देवी, फूलवंती देवी, रामपति, ललिता देवी, रामजनम यादव, जयगोविंद मौर्य आदि ने भी आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनी। ग्राम पंचायत बभनी के भी कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब होने पर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। रूपा, राजकुमारी, प्रभा, मंजू, सरस्वती, गीता, प्रमिला, विनोद, गोविंदा, लालबाबू, रामसजीवन, रामकिसुन, बनारसी, रीता देवी, मनीषा, बंगाली, नगीना, संतोषी, दिलवंती, संगीता देवी, बासमती, छोटकी देवी आदि का कहना था कि इस बार मतदाता सूची से उनकानाम काट दिया गया।

कई गांवों के लोग नहीं दे सके मत
रामगढ़/चुर्क। नक्सल गतिविधि प्रभावित पनौरा में भी वोटर सूची की खामी ने लोगों को खासा परेशान किया। यहां सुबह के वक्त तो तमाम लोग इसके चलते मायूस होकर लौटे ही, दोपहर में तपती धूप के बीच दो से तीन किमी पैदल दूरी तय करने के बाद भी मायूस होकर लौटना पड़ा। तियरा, रामगढ़, पकरहट, बरइल, किरहुलिया, ढोसरा सहित अधिकांश बूथों पर यह स्थिति लोगों को परेशान किए रही। चुर्क नगर और आस-पास के इलाके में भी कई लोगों के नाम वोटर सूची से गायब मिले, जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी भी व्यक्त की।


तैयारियों की ओबरा में निकली हवा
ओबरा: नगर क्षेत्र में कई मतदाता वोटर पर्ची के साथ घंटों लाइन में खड़े होकर अंदर पहुंचे तो पीठासीन अधिकारी ने यह कहकर वापस कर दिया कि उसके पास उपलब्ध सूची में उनका नाम नहीं है। सिनेमा रोड निवासी आर्या त्रिपाठी ने बताया कि पहला मतदान होने के कारण उनके मन में काफी उत्साह था। राममंदिर कालोनी निवासी मंजीत कौर, ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सुरेश मिश्रा को भी इसी दिक्कत से गुजरे। सेक्टर मजिस्ट्रेट विजय पाल ने इसमें बीएलओ की लापरवाही मानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed