फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो सगी बहनों का बाल विवाह रोकवाया

दो सगी बहनों का बाल विवाह रोकवाया

Sat, 11 May 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो सगी बहनों का बाल विवाह रोकवाया

विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के एक गांव में शुक्रवार की रात दो बालिकाओं के बाल विवाह का मामला सामने आया है। प्रोवेशन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रोकवा दिया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी के नेतृत्व में गई टीम ने दोनों सगी बहनों की उम्र 18 वर्ष से कम पाए जाने पर विवाह रोकवा दिया।

जिला प्रोवेशन अधिकारी राजनाथ राम को सूचना मिली कि दुद्धी ब्लॉक के एक गांव में एक व्यक्ति अपनी दो बेटियों का विवाह करा रहा है। शुक्रवार की रात दोनों लड़कियों के लिए बारात बरेली जिले से आने वाली थी। इसी बीच प्रोवेशन विभाग से जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरिच कार्यकर्ता शेषमणि दुबे अपनी टीम को लेकर विंढमगंज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां बाल संरक्षण टीम ने दोनों लड़कियों के पिता से उनके उम्र के बारे में जानकारी ली। फिर 18 वर्ष की उम्र के साक्ष्य के बारे में पूछताछ की। शेषमणि का कहना है कि दोनों लड़कियों की उम्र देखने से 18 वर्ष से कम लग रही थी। साक्ष्य से भी उम्र कम मिली। इस पर संरक्षण इकाई और पुलिस ने बाल विवाह रोकवा दिया। टीम ने इस परिवार को परामर्श व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर आशा ज्योति केंद्र से दीपिका, महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक सीमा, जिला बाल संरक्षण इकाई से शेषमणि दुबे, बाबू, मनोज, सुजेता भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed