फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बड़ेर से लटकता मिला विवाहिता का शव

बड़ेर से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बड़ेर से लटकता मिला विवाहिता का शव
सोनभद्र। हाथीनाला क्षेत्र के साउडीह हथवानी गांव में रविवार की भोर में विवाहिता सुमन यादव (20) का शव उसके मकान में बड़ेर से लटकता मिला। विवाहिता अपने मायके आई थी। दुद्धी तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। पुलिस के मुताबिक साउडीह हथवानी गांव निवासी राधा यादव ने मई 2018 मेें अपनी बेटी सुमन की शादी चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद यादव के साथ शादी की थी। पिछले करीब पांच माह से सुमन अपने मायके में रह रही थी। रविवार की सुबह सुमन का शव उसके घर में बड़ेर से रस्सी के सहारे लटकता मिला। मायके वालों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे हाथीनाला थानाध्यक्ष अभिनव वर्मा ने शव को नीचे उतरवाने के साथ ही तहसीलदार को घटना से अवगत कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा ने घरवालों से पूछताछ की। उनकी मौजूदगी में एसओ ने शव का पंचनामा किया। पुलिस ने बताया कि सुमन का शव उसके मकान में ही लटकता मिला। घटना की सूचना उसके ससुराल वालों को दे दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed