{"_id":"5c1a91d3bdec2257005085be","slug":"161545245139-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के खरौंधी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को ग्रामीणों और वार्ड सदस्यों ने घघिया टोला में बैठक किया और प्रधान के कार्यों की जांच की मांग उठाया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
झारखंड की सीमा से सटे खरौंधी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान पर मनमानी करने और ग्राम पंचायत की खुली बैठक न कराने का आरोप लगाया। वार्ड सदस्य अजय गुप्ता, संतरा देवी, राजमति देवी, राजेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान ने अब तक कभी ग्राम पंचायत की खुली बैठक ही नहीं कराया। न ही किसी को आय-व्यय की जानकारी दी। शौचालय महज तीस फीसदी ही देने की बात बताई। यही नही आवास के नाम पर लाभार्थियों से पैसे की वसूली भी की गयी। आवास के लाभार्थी शिवकुमार, सुगंती ने आरोप लगाया कि आवास देने के बदले रुपये की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने बैठक में एक स्वर से ग्राम प्रधान के कराये गये कार्यों की उच्चाधिकारियों से जांच कराने की मांग की गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि जांच नही होगी वे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर धरना देंगे। बैठक में रामदास खरवार, पांचू खरवार, जमुना सिंह, विरेंद्र गुप्ता, कौशल्या देवी, बड़कू सिंह, मानिकचंद, चंद्रमणि गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुशील सिंह, आनंद सिंह, चंपा देवी, बीडीसी श्याम किशोर पासवान आदि मौजूद रहे।