फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पदयात्रा निकाल बताई सरकार की योजनाएं

पदयात्रा निकाल बताई सरकार की योजनाएं

Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पदयात्रा निकाल बताई सरकार की योजनाएं

विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। जिले में बुधवार को सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी, मुस्लिम वक्फ हज राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने भाजपाजनों के साथ जगह-जगह पदयात्रा निकाली। दुद्धी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस से पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों जनता को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उपलब्धियां गिनाई। बताई।
यह पदयात्रा सब्जी मंडी और नगर के विभिन्न रास्तों से होते हुए मां काली मंदिर तक पहुंची। इस दौरान मंत्री मोहसिन रजा ने घर-घर जाकर योजनाएं बताई और उसके क्रियान्वयन की स्थिति जानी। कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के बेघर और कच्चे घरों में रहने वालों के पक्के घर का सपना साकार किया। उन्होंने भाजपा को मुसलमानों का सच्चा हितैषी बताते हुए कहा कि इस पार्टी में मुस्लिमों से कोई भेदभाव नहीं है, ना तो योजनाओं के लाभ देने में और ना ही न्याय देने में। पदयात्रा महुली गांव में भी भ्रमण की। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दारा शिकोह, मंडल अध्यक्ष राफ़े खान, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मनोज बबलू सिंह, रामनरेश पासवान, सुरेंद्र अग्रहरी, नंदलाल गुप्ता, नीलू खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह राबर्टसगंज में भाजपा के लोगों ने पदयात्रा निकाल सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। वार्ड 13 से निकली यात्रा वार्ड 21 और पांच में भी पहुंची। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चौबे ने मुफ्त गैस सिलेंडर, आयुष्मान योजना, विद्युतीकरण के लिए चलाई गई सौभाग्य योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया। एक रुपए प्रतिमाह पर दो लाख बीमा किए जाने को केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नपा अध्यक्ष बिंदू जायसवाल, घोरावल विधानसभा प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, गौरव शुक्ला, कमलेश चौबे, शंभू नारायण, अजीत रावत, संजू श्रीवास्तव, बलराम सोनी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed