{"_id":"5c001d41bdec22419820ae77","slug":"161543511361-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा में पूरा करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा में पूरा करें मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को बूथ लेवल अधिकारियों और बूथ लेवल एजेंटों की आवश्यक बैठक हुई। तहसीलदार सुरेशचंद्र शुक्ला ने बीएलओ और बीएलए के कार्यों की समीक्षा की। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार ने तहसील क्षेत्र में आने वाले सभी 235 बूथों पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी संबंधित बीएलओ व बीएलए से ली।
उन्हें नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के क्रम में नए वोटरों की संख्या, समस्याओं, बूथ पर मूलभूत सुविधाओं के बारे में पूछा। जिन बीएलओ के क्षेत्र में दस से कम नए मतदाता जोड़े गए हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे समय सीमा के अंदर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर लें। मतदाता सूची में कोई भी नया मतदाता जुड़ने से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी व एजेंट पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता से मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ें, ताकि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाया जा सके।
इसमें लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। तहसीलदार सुरेशचंद्र शुक्ला ने बताया कि बैठक में अधिकांश बूथों के बीएलओ और बीएलए मौजूद रहे। जिन बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी या समस्या है तो बीएलओ इस संबंध में अपने सुपरवाइजर को लिखित में इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उनसे मिली जानकारी के आधार पर बूथों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।