फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   श्रमिक समस्याओं के लिए आयोजित वार्ता बेनतीजा

श्रमिक समस्याओं के लिए आयोजित वार्ता बेनतीजा

Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक समस्याओं के लिए आयोजित वार्ता बेनतीजा
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के मैटेरियल गेट पर लम्बित मांगों के समर्थन में धरनारत मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए अनपरा गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे दुद्धी के उपजिलाधिकारी ने श्रमिकों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण के आवश्वासन दिये परन्तु धरनारत मजदूर नेता नहीं मानें उनका कहना था कि हमारा शांतिपूर्ण धरना वार्ता के लिए नहीं बल्कि श्रम कानूनों को लागू करने को लेकर है। हमारा धरना उसी दिन समाप्त होगा, जिस दिन प्रबंधन की कार्यवाही धरातल पर दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन हाजिरी कार्ड और पेमेंट स्लीप सहित दो मांगों को अभी लागू करवा दे, धरना समाप्त कर दिया जायेगा। अंत में यह निर्णय लिया गया कि वार्ता आगामी 14 नवंबर को उपश्रमायुक्त पिपरी के यहां आयोजित होगी। इस अवसर पिपरी के क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा,अनपरा कोतवाल शैलेष राय,अनपरा तापीय परियोजना के जीएम प्रशासन आर पी सिंह,एन एन त्रिपाठी,राम जनम यादव, अवधराज सिंह, गुड्डू उपाध्याय, कन्हैया लाल गुप्ता, गनेश सिंह, केदार सिंह, संजय शर्मा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed