फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जल संरक्षण, शुद्धिकरण का किया प्रस्तुतिकरण

जल संरक्षण, शुद्धिकरण का किया प्रस्तुतिकरण

Thu, 13 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण, शुद्धिकरण का किया प्रस्तुतिकरण
बीजपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल रिहंद में स्वच्छता पखवाड़े का समापन विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर तथा प्रकृति और पर्यावरण पर उनकी सोच और विचार का स्वागत कर किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. देवेन्द्र कुमार मिश्र और प्राइमरी विंग की प्रभारी डा. रश्मि मिश्रा ने विद्यार्थियों और उनके प्रेरक अध्यापकों की प्रशंसा की। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों के परियोजना कार्य, प्रयोग प्रविधियां, निबंध, भाषण और चित्र कलाएं यह प्रमाणित कर रही हैं कि प्रकृति और पर्यावरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति भावी पीढ़ी अत्यंत सतर्क और जागरूक है। बच्चों के मन में स्वस्थ एवं सुन्दर भारत का स्वप्न अंगड़ाई ले चुका है। यह देश और दुनिया के लिए शुभ संकेत है। डॉ. दिनेश दिनकर ने बताया कि पखवाड़े के समापन पर छात्रा आकांक्षा, रितु, श्रेया, श्वेता, दिव्या, सव्या तथा छात्र मनोज और कुबेर ने जल संरक्षण और उसके शुद्धिकरण की रोचक और ज्ञानवर्धक प्रायोगिक प्रस्तुति कर सबको अचंभित कर दिया। इस मौके पर प्रभा सिंह, सोमनाथ, जय सिंह व डा. आरके झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed