{"_id":"5b4795ea4f1c1b92468b6218","slug":"161531418090-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज निधि का प्रशासन कर रहा दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज निधि का प्रशासन कर रहा दुरुपयोग
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का कहना है कि अधिकारी योगी सरकार को बदनाम करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। जिले में सात जुलाई को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।
कहा कि जिला प्रशासन ने 1001 जोड़ी शादी करा कर सिर्फ वाहवाही लूटी है। सामूहिक विवाह में कई जोड़ी फर्जी शादियां हुई। खनिज निधि के करोड़ों रुपये का दुरुपयोग किया गया है। इतना ही नहीं जिस व्यक्ति के खदान में हुए हादसे में मजदूर मरे उसी व्यक्ति को खनिज निधि का सदस्य बना दिया गया। कहा कि प्राथमिक विद्यालय पटवध में सीएम के निरीक्षण के दौरान स्कूल में प्रोजेक्टर की व्यवस्था की गई थी और बताया गया था कि वहां सात शिक्षक तैनात हैं। सीएम के जाने के बाद जानकारी की गई तो पता चला कि वहां महज तीन शिक्षक तैनात है और प्रोजेक्टर नदारद है। कहा कि शासन इसकी उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।