फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो माह मछली के स्वाद से महरूम रहेंगे शौकीन

दो माह मछली के स्वाद से महरूम रहेंगे शौकीन

Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दो माह मछली के स्वाद से महरूम रहेंगे शौकीन
शक्तिनगर। मछलियों के प्रजनन काल के मद्देनजर रिहंद जलाशय में एक जुलाई से मछली निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। ऐसे में दो माह तक इसके शौकीन रिहंद जलाशय की मछली के स्वाद से महरूम रहेंगे। प्रतिबंध के दौरान मछलियों की चोरी पर भी चौकसी होगी।
विज्ञापन

रिहंद जलाशय की मछलियों को यूपी एमपी के सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ पश्चिम बंगाल में काफी मांग है। मतस्य विभाग के अफसरों का कहना है जुलाई और अगस्त में मछलियों का प्रजनन का समय होता है। इसी नाते एक जुलाई से निकासी बंद हो जाती है। प्रतिबंध के दौरान निकासी, परिवहन व बिक्री पर पूरी तरह रोक होगी। रोक के बावजूद निकासी, बिक्री व परिवहन करने वालों के खिलाफ नियम मुताबिक प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मत्स्य विभाग के रिहंद प्रभारी ओएन भारती ने बताया कि प्रतिबंध के दौरान पूरे जलाशय की चौकसी बढ़ा दी जाएगी और इस बात का प्रयास किया जाएगा कि किसी तरह मछलियों की चोरी छुपे निकासी न हो।
विज्ञापन


शनिवार को समाप्त होगा निकासी टेंडर
शक्तिनगर। रिहंद जलाशय से मछली निकासी के लिए चल रहा टेंडर भी 30 जून को समाप्त हो जाएगा। मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने आला अफसरों को जून में ही नया टेंडर कराने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन कुछ कारणों से इस प्रस्ताव को मंजरी नहीं मिली। अब जुलाई व अगस्त में होने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्ताव भेजने वाले अधिकारी का कहना है कि नया टेंडर के प्रभावी होने से प्रतिबंध के दौरान चोरी रोकने में ठेकेदार के नुमाइंदो से मदद मिलती लेकिन ऐसा हो नहीं सका अब मौजदू संसाधनों के जरिए बाहरी लोगों को जलाशय में उतरने से रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed