{"_id":"5b32848e4f1c1bf76e8ba3a6","slug":"161530037390-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे से ढाई सौ से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे से ढाई सौ से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। शाहगंज विद्युत सब स्टेशन में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से पांच फीडर का ब्रेकर जल गया। ब्रेकर जलने से इस फीडर से जुड़े 250 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार की सुबह से बिजलीकर्मी ब्रेकर बदलने में जुटे हैं।
सोमवार की रात करीब दो बजे अचानक शाहगंज विद्युत सब स्टेशन में धमाके के साथ आग लग गई। आग ने गौरीशंकर, बरवा, शाहगंज, अरंगी और खजुरी फीडर के ब्रेकर को अपनी चपेट में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर बिजली कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर आपूर्ति ठप कराने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। घंटे भर काफी मशक्कत करने के बाद कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। सब स्टेशन से जुड़े शाहगंज, खजुरी, इनम, डाभा, बरसोत, हरिहरपुर, दुरावल, चनौली, ढूटेर, गौरीशंकर, बनौरा, बरौली, राजपुर, उसरी, उमरी, कुसहरा, चकौली समेत करीब ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार की सुबह से बिजलीकर्मी मरम्मत कार्य करने में जुट गए हैं।
उधर बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। कइयों के सामने सबमर्सिबल, मोनोब्लॉक चालू न होने से पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई। जेई राजेश कुमार ने बताया कि आग की चपेट मेें आने से जले पार्ट को बदलने कर्मी जुटे हैं। संभावना है कि शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कहा कि सब स्टेशन में आग कैसे लगी इसका भी पता लगाया जा रहा है। वहीं एक्सईन आरपी पटेल ने बताया कि आग लगने के वजह को तलाशा जा रहा है। जो भी उपकरण जले हैं उन्हें बदला जा रहा है। अभी नुकसान का अंकलन नहीं हो पा रहा है। उम्मीद है शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाए।