{"_id":"5ade1b034f1c1b6e098b5f8b","slug":"161524505347-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में तब्दील दो ब्लाक को जोड़ने वाली सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में तब्दील दो ब्लाक को जोड़ने वाली सड़क
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी ब्लाक के कोंगा गांव स्थित दो ब्लाक को जोडऩे वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। विभाग ने 17 साल बीत जाने के बावजूद इस सड़क की मरम्मत कराना जरूरी नहीं समझा। ऐसे इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है।
बभनी ब्लाक के कोंगा बाजार से लेकर शिव मंदिर तक 1.8 किमी लंबी सड़क पर गड्ढों की भरमार है। यह सड़क दो प्रमुख मार्ग सांगोबांध-म्योरपुर व सांगोबांध -बभनी को जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क का निर्माण वर्ष 2001 में कराया था। लेकिन बनने के बाद से कभी इस मार्ग की मरम्मत ही नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग पर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भी है। रास्ते पर गिट्टी बिखरी होने के कारण आए दिन हादसे भी होते रहते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र भी गिरकर घायल हो रहे हैं। गांव के शिवपूजन, सोना प्रसाद, मोगल, रामनारायण, रणजीत, रामजीत, अरुण, भीम, बलबीर, ह्रदय, सरफराज अहमद व अहमद हुसैन ने बताया कि कोंगा गांव के पड़ोस गांव बहेराडोल में कम खराब सड़क की मरम्मत करा दी गई लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इसकी सुधि नहीं ली।
इनसेट ...
संपर्क मार्गों की भी दशा बेहद खराब
म्योरपुर ब्लाक के लिलासी से सांगोबांध तक 15 किमी लंबी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क भी ग्रामीणों को दर्द दे रही है। वर्ष 2009-10 में इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी लेकिन कुछ ही दिनों बाद सड़क की गिट्टी बिखर गई।सांगोबांध से बैना मार्ग, फरीपान से बैना, कोंगा से बैना, फरीपान से देवहार, देवकुड़ से गोहड़ा, धनखोर से चौना, बरवाटोला से धनखोर सड़क भी इतनी क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस पर चलना दुश्वारी भरा हो गया है।
विज्ञापन
इनसेट...
छत्तीसगढ़ को जोडऩे वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
बभनी ब्लाक के कुदरी, अलिया, चौना, बहेराडोल, कोंगा, फरीपान, सांगोबांध, अहीरबुड़वा, मनरू टोला, कुड़पान, देवकुड़ होते हुए छतीसगढ़ के सनावल को जोडऩे वाली सड़क भी गड्ढे में तब्दील है। गांव के रामसागर, दिनेश, महावीर, लक्ष्मण, सुरेश, संजय कुमार, रविकांत व राजेश का कहना है कि कई बार इस सड़क के लिए विधायक, सासंद एंव अधिकारियो से फरियाद लगाई गई लेकिन मरम्मत नहीं कराया गया।